फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Missing salesman found near CHC in suspicious condition

Ghazipur News: संदिग्ध अवस्था में लापता सेल्समैन सीएचसी के पास मिला

Sun, 21 Apr 2024 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Missing salesman found near CHC in suspicious condition
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर डगरा स्थित देशी शराब की दुकान पर तैनात सेल्समैन बीते 18 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। शुक्रवार की रात सेल्समैन विकास यादव नशे की हालत में सीएचसी सैदपुर के पास मिला। उसे गायब करने वाले अराजकतत्व पुलिस के दबाव के चलते उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। सेल्समैन की मां सावित्री देवी ने शुक्रवार को सैदपुर कोतवाली में तहरीर देकर पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया था कि शराब के ठेकेदार से उसकी अनबन थी। सैदपुर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि सेल्समैन की हालत ठीक है, उसे थाने बुलाकर आवश्यक जानकारी लेने के बाद कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed