फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Missing old man's body found in Pokhri

लापता वृद्ध का पोखरी में उतराया मिला शव

Sat, 03 Sep 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Missing old man's body found in Pokhri
नंदगंज नगर कोतवाली के तलवल गांव स्थित पोखरी में शनिवार को वृद्ध का उतराया शव मिला। वह दो दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि एक सितंबर की रात करीब दो बजे झंगटू राम (70) शौच के लिए सिवान के तरफ गए थे। दूसरे दिन काफी तलाश करने पर उनका कुछ भी पता नहीं चल सका। परिजनों ने तहरीर देकर कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

शनिवार को गांव के लोग सुबह पोखरी के तरफ गए थे। इस दौरान उनकी नजर तालाब में उतराए शव पर पड़ी। उन लोगों की आवाज सुनकर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि उनकी मानसिक रूप से बीमार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed