फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mircha defeated Dhanapur in the final

Ghazipur News: फाइनल में मिर्चा ने धानापुर को हराया

Thu, 22 Feb 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mircha defeated Dhanapur in the final
रेवतीपुर। सुहवल इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 53वीं अंतरराज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। मुकाबले में मिर्चा ने धानापुर को 5-2 से शिकस्त देकर कप जीत लिया।
विज्ञापन

मैच की शुरूआत से ही दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचकारी मुकाबला देखने को मिला। मध्यांतर से पहले मिर्चा के खिलाड़ी ने गोल कर टीम को 1-0 से बढत दिला दी। इसके बाद धानापुर के खिलाड़ी ने टीम की ओर से गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन

इसी बीच मध्यांतर से पहले मिर्चा के खिलाड़ी ने एक और गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी, जो मध्यांतर होने तक बरकरार रहा। कुछ ही देर के बाद ही धानापुर के खिलाड़ी ने गोल कर टीम को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। इसके तुरंत बाद ही मिर्चा के खिलाड़ी ने एक और गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। मैच समाप्त होने से कुछ देर पहले मिर्चा के खिलाड़ी ने लगातार दो गोलकर टीम को 5-2 की मजबूत व निर्णायक बढ़त दिला दी, जो मैच समाप्त होने तक स्कोर बरकरार रखा। इस तरह से मिर्चा ने फाइनल मैच जीत लिया। मुकाबले में मैन आफ द मैच का पुरस्कार विजेता मिर्चा टीम के कामरान रहे। जबकि मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार उपविजेता धानापुर के अयान को मिला। मुकाबले में निर्णायक बृजेश मिश्रा जबकि उद्घोषक की भूमिका सुरेंद्रनाथ राय ने निभाई। मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री संगीता बलवंत ने विजेता व उपविजेता टीमों को कप देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। इस मौके पर प्रफुल्ल चंद्र राय, आशुतोष राय, शिब्बू, आदित्य नारायण राय, किरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed