फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Minor's water entered the fields, crops submerged

Ghazipur News: माइनर का पानी खेतों में घुसा, फसल जलमग्न

Sun, 05 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Minor's water entered the fields, crops submerged
गहमर पूर्वी पंप कैनाल से निकली मिश्रवलियां माइनर में निकासी न होने की वजह से ओवरफ्लो होकर खेतों म - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जनपद के विभिन्न तहसीलों में डेढ़ महीने के भीतर जगह-जगह कई बार नहरें टूट चुकी हैं। इससे सैदपुर, मुहम्मदाबाद, जखनियां, जमानियां और सेवराई तहसील के सौ से ज्यादा किसानों के कई सौ एकड़ खड़ी फसल बर्बाद हुई है। इसको लेकर जनपद के आला अधिकारियों से किसानों और अन्य लोगों ने कई बार शिकायत की। लेकिन प्रशासन की तरफ से आधा दर्जन से अधिक जगहों पर नहर टूटने की वजह को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई तो दूर जांच-पड़ताल भी नहीं हुई। और न ही किसानों की क्षति को लेकर कोई पहल होता दिख रहा है।
विज्ञापन

बारा संवाददाता के अनुसार, शनिवार को गहमर पूर्वी पंप कैनाल से अचानक पानी छोड़ने के दौरान मिश्रवलियां माइनर में पानी की निकासी ठीक न होने से पानी बारा के दर्जनों किसानों के खेतों में घुस गया। इससे करीब 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसान फावड़ा लेकर फसल बचाने में लग गए। बावजूद कई एकड़ खड़ी फसल बर्बाद हो गई। इससे किसानों में नाराजगी है। गहमर पूर्वी पंप कैनाल से मिश्रवलियां माइनर निकली हुई है। कैनाल से माइनर में पानी छोड़ा गया। पानी को निकासी का उचित रास्ता न मिलने से पानी माइनर के ऊपर से बहने लगा। माइनर के पानी से आसपास के खेत जलमग्न हो गए। खेतों में बोई गई गेहूं, सरसों व दलहनी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। किसान फावड़ा लेकर खेत पर पहुंच गए। अपने-अपने खेतों के पास माइनर के पानी को रोकने के लिए मेड़बंदी करने लगे। माइनर के पानी से फसल नष्ट होने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

माइनर के पानी से गांव बारा निवासी फकरुद्दीन खान, मास्टर फैयाज, नवाजिद उर्फ सोनू, रामनाथ कुशवाहा, एखलाक साह, गोरख कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, एजाज खान, जाबिर खान, हिरेंद्र यादव, घिसयावन यादव, हाजी कल्लू, बारीक खान आदि के गेहूं व सरसों की फसल पानी से जलमग्न हो गई। किसानों ने जिला स्तरीय अफसरों से नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed