फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Minister of State for Railways in Gazipur Sugaton shower

रेल राज्य मंत्री ने गाजीपुर में की सौगातों की बौछार

Fri, 20 Nov 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 20 Nov 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Railways in Gazipur Sugaton shower
 रेल राज्य मंत्री ने शुक्रवार को जनपदवासियों को कई सौगात दी। उन्होंने गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी वाया जौनपुर नई डेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, पिट लाइन और गाजीपुर सिटी-औड़िहार रेल खंड के दोहरीकरण, घाट स्टेशन के पास सब्जी भंडारण केंद्र का शिलान्यास तथा लाइफ लाइन ट्रेन में चिकित्सीय सेवा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के रेलवे स्टेशनों का विकास तेजी से कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अलावा पूर्वांचल के गाजीपुर समेत सभी जिलों में रेलवे विकास की गंगा बहाएगा।
विज्ञापन


 
 उन्होंने कहा कि गाजीपुर सिटी-औड़िहार रेल खंड (40 किमी) के दोहरीकरण से ट्रेनों की संख्या भी बढ़ेगी। इस रेल रूट का दोहरीकरण 197 करोड़ से होगा। गाजीपुर-बलिया और बलिया-छपरा रेल रूट का भी दोहरीकरण शीघ्र शुरू होगा। पिट के बनने से सिटी रेलवे स्टेशन से ही दिल्ली और कोलकाता की ट्रेन बनकर चलेगी। अधिक से अधिक डेमू ट्रेन का संचालन होगा। डेमू ट्रेन 10 कोचों से सुज्जजित है।
विज्ञापन



इसमें 2 डीजल पावर कार और 10 ट्रेलर कार लगाए गए हैं। यह ट्रेन वाराणसी से शुक्रवार एवं सिटी रेलवे स्टेशन से शनिवार को नहीं चलाई जाएगी। रेल राज्य मंत्री ने लाइफ लाइन में चिकित्सीय सेवा का उद्घाटन किया। प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर खड़ी लाइफ लाइन ट्रेन की व्यवस्था सिटी रेलवे स्टेशन पर इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन और रेलवे के सहयोग से की गई है। ट्रेन में कुल छह बीमारियों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें देश के साथ विदेश के प्रतिष्ठित डॉक्टर उपलब्ध होंगे। इस मौके पर राज्य सभा सांसद अरविंद सिंह, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र, डीआरएम सतीश कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed