{"_id":"6310f48b17bac0076b26f29e","slug":"minister-of-state-for-education-worshiped-in-mahahar-dham-temple-archana-ghazipur-news-vns67208118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा राज्यमंत्री ने महाहर धाम मंदिर में किया पूजन- अर्चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा राज्यमंत्री ने महाहर धाम मंदिर में किया पूजन- अर्चन
विज्ञापन
महाहर धाम स्थित शिव मंदिर में बुधवार की देर शाम भारत सरकार की शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से पूजन- अर्चन किया। उसके बाद आरती तथा जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ ने सुख समृद्धि की कामना किया। इस मौके पर महाहर धाम मंदिर समिति के सचिव वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।
महाहर धाम शिव मंदिर संघर्ष समिति के संयोजक व सेवानिवृत्त शिक्षक शशिधर सिंह ने मंदिर सहित परिसर के कायाकल्प व पर्यटन स्थल घोषित करने के संबंध में पत्रक सौंपा, साथ ‘महाहर-धाम-महिमा’ पुस्तक जो स्वयं लिखे हैं, उन्हें भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। इस दौरान शशिधर सिंह के द्वारा महाहर धाम की विशेषता से अवगत कराया गया, जिससे राज्यमंत्री बहुत प्रभावित दिखी।
इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पुनीत धाम काफी अध्यात्मिक है। इसे सजाने व संवारने की जरूरत है, यहां परस्पर सद्भाव और संस्कृति की अनमोल झलक छुपी हुई, उसे निखारने की जरूरत है। इसी क्रम में हरहरी गांव निवासी युवा भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी आशुतोष चतुर्वेदी उर्फ पिन्टु चौबे जो पिछले दिनों छत से गिरकर गंभीर से घायल हो गए थे। उनका कुशलक्षेम लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर राजेन्द्र चौबे, मनोज चौबे, बृजेश सिंह, भानुप्रताप सिंह, चतुर्भुज चौबे, मनोज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राकेश यादव, कार्तिक गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।