फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Millions of cash and jewelery from houses made of

मकान से नगदी सहित लाखों का जेवरात उड़ाया

Tue, 24 Mar 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 24 Mar 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Millions of cash and jewelery from houses made of
 शहर कोतवाली के सुखदेवपुर गांव में स्थित एक मकान को सोमवार की रात चोरों
विज्ञापन
ने खंगाल दिया। इस दौरान चोर मकान में रखे 15 हजार रुपये नगदी सहित करीब डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवर और कीमती कपड़े उठा ले गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।


सुखदेवपुर गांव निवासी पवन यादव सोमवार की रात खाना खाकर परिवार के साथ कमरे में सो गया। आधी रात के बाद चोर मकान के छत पर चढ़े। इसके बाद वहां रखी बांस की सीढ़ी के सहारे नीचे उतर गए। कमरे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोर बड़े बक्से से 15 हजार रुपया नकद और करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर के साथ ही कीमती कपड़े निकाल रहे थे। इसी दौरान पवन की पुत्री नेहा (12) की नींद खुल गई।

जैसे ही उसकी नजर गलियारे में टहल रहे एक व्यक्ति पर पड़ी, वह शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकरपरिवार के अन्य लोग जग गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक चोर सामान लेकर वहां से फरार हो गए। पवन जब कमरे में गए गया तो देखा कि बक्सा खुला है। उसने रात में ही घर से बाहर निकलकर चोरों की इधर-उधर तलाश ली, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी होते ही सुबह पीडि़त के घर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीडि़त ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने पीडि़त से बातचीत करने के बाद मामले की छानबीन की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed