फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Millet will be procured at 12 centers and jowar at three centers

Ghazipur News: बाजरा की 12 और तीन केंद्रों पर होगी ज्वार की खरीद

Sat, 19 Aug 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Millet will be procured at 12 centers and jowar at three centers
जिले में आगामी धान की खरीद की तैयारी चल रही है। अभी तक विभिन्न संस्थाओं की तरफ से 158 क्रय केंद्रों का प्रस्ताव सौंपा गया है। इसमें मार्केटिंग की तरफ से 39, पीसीएफ 12, पीसीयू 71, यूपीएसएस 31, मंडी समिति चार एवं एफसीआई की ओर से एक केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया गया है। धान की बिक्री के लिए किसानों की तरफ से पंजीकरण कराया जा रहा है। अब तक सभी सात तहसीलों के 892 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें जखनिया 63, सैदपुर 199, गाजीपुर 46, मुहम्मदाबाद 221, जमानिया 88, कासिमाबाद 68 तथा सेवराई तहसील क्षेत्र के 207 किसानों ने पंजीकरण कराया है। बताया गया है कि राइस मिलों का सत्यापन कराया जा रहा है। इस बार ज्वार की भी खरीदारी होगी। बीते वर्ष बाजरा की खरीद हुई थी। इस वर्ष बाजरा के साथ ही ज्वार की भी खरीदारी की जाएगी। बाजरा के लिए 12 तथा ज्वार के लिए तीन केंद्र अनुमोदित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed