फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Military personnel given a final farewell with respect

Ghazipur News: सैन्य कर्मी को सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Sun, 25 Jan 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Military personnel given a final farewell with respect
भांवरकोल की खबर में----मृतक सेना जवान पन्नालाल राजभर की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
भांवरकोल। बदौली गांव निवासी सैन्यकर्मी पन्नालाल राजभर (43) की 23 जनवरी को ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। वह परिवार के साथ घर आ रहे थे। शनिवार की रात उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया। वाराणसी से आए सेना के जवानों ने पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी। यह देखकर लोगों की आंखें भर आईं। रविवार को वीरपुर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


भांवरकोल क्षेत्र के बदौली की ग्राम प्रधान संजू देवी ने बताया कि पति पन्नालाल राजभर (43) सेना के 17 कोर एपीएस में हवलदार पद पर पश्चिम बंगाल में तैनात थे। अस्वस्थ होने के कारण बीते 23 जनवरी को वह ट्रेन से परिजनों के साथ घर लौट रहे थे। वह ट्रेन में टहल रहे थे। इसी दौरान नीचे गिर गए। उनकी मौके पर मौत हो गई थी। शनिवार की रात दो बजे पार्थिव शरीर घर पहुंचा। वाराणसी से आए सेना के जवानों ने पन्नालाल राजभर को अंतिम विदाई दी। वीरपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र अनमोल राजभर ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय, विधायक मन्नू अंसारी, भाजपा नेता पीयूष राय, गया यादव, अजय मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed