{"_id":"5f5fb1148ebc3e50b34ce7f6","slug":"merchants-handed-over-leaflets-for-not-raising-taxes-ghazipur-news-vns547109365","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर बढ़ोत्तरी न करने को लेकर व्यापारियों ने सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर बढ़ोत्तरी न करने को लेकर व्यापारियों ने सौंपा पत्रक
विज्ञापन
जमानिया। नगर के व्यापारियों ने नगर पालिका की ओर से सड़क की पटरी पर लगाई जा रही दुकानों के कर में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी पर नगर पालिकाध्यक्ष को सोमवार को पत्रक सौंपा। इस पर पालिकाध्यक्ष ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
नगर पालिका की ओर से स्थानीय स्टेशन बाजार में सड़क की पटरी पर लगाई जा रही दुकानों के कर में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने से व्यापारियों में खलबली मच गई। इसके बाद रविवार को राधाकृष्ण मंदिर परिसर में व्यापारियों ने बैठक की और सर्व सम्मति से इसका विरोध करने का निर्णय लिया। इसके बाद सोमवार को मनोनीत सभासद एवं श्री प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी नगर पालिका परिषद पहुंचे और अपनी समस्या पालिकाध्यक्ष एहसान जफर के सामने रखी। श्री गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से व्यापारियों की कमर टूटी हुई है। सड़क की पटरी पर दुकान लगाने वाले बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की स्थिति को ठीक करने के लिए सरकार लोन दे रही है। ऐसी स्थिति में 50 प्रतिशत कर की बढ़ोत्तरी करना उचित नहीं है। इस पर पुन: विचार किया जाना जनहित में अति आवश्यक है। इस पर नगर पालिकाध्यक्ष एहसान जफर ने कहा कि यह निर्णय नगर पालिका के बोर्ड में लिया गया है। अगर नगर के व्यापारियों को इससे समस्या है तो पुन: बोर्ड की बैठक में इस विषय पर वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब यह निर्णय लिया गया था तब इस महामारी का कोई नामोनिशान नहीं था। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए पुन: बोर्ड की बैठक में चर्चा की जाएगी।