{"_id":"685700b2cdbdca4e040fce5a","slug":"memorandum-submitted-regarding-repair-of-dilapidated-road-warning-of-agitation-given-if-work-is-not-started-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-134661-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर सौंपा ज्ञापन, कार्य शुरू न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर सौंपा ज्ञापन, कार्य शुरू न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
दुल्लहपुर। जखनिया तहसील में क्षेत्र की बदहाल सड़कों की मरम्मत को लेकर शनिवार को समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष पंकज यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी को संबोधित पत्रक नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह को सौंपा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि इन सड़कों के मरम्मत का कार्य शुरू नहीं होने पर 15 दिन बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
पंकज यादव ने बताया कि, राष्ट्रीय राज्य मार्ग-124 डी के निर्माण में लगे भारी डंपर और अन्य वाहनों के बार-बार आवागमन के कारण तिरछी मोड़ गेट से धमराव गांव तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इन सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढ़ों में जमी मिट्टी व बारिश के पानी ने कीचड़ का रूप ले लिया हैं। कीचड़ की वजह से लोगों का इस सड़क से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, महिला, बुजुर्ग और मरीजों को हो रही है। कीचड़ की वजह से सड़क पर फिसलकर गिरने से अबतक कई पैदल के साथ ही साइकिल व बाइक सवार चोटिल हो चुके हैं। अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी अब तक इस सड़क के मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है। इस मौके पर सपा जिला अनुसूचित प्रकोष्ठ के महासचिव उज्जवल कुमार, शिवानंद यादव, अनुराग यादव, गुलशन यादव, कांग्रेस नेता जावेद आलम आदि मौजूद थे।