फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Memorandum submitted against IAS, effigy burnt

Ghazipur News: आईएएस के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, पुतला फूंका

Sun, 30 Nov 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted against IAS, effigy burnt
मध्य प्रदेश के आईएएस अ​धिकारी संतोष वर्मा का पुतला फूंकते राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के पदा​ध
गाज़ीपुर। ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर आईएएस संतोष वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ शनिवार को ब्राह्मणवादी संगठनों ने सरयू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया। वहीं, राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी द्वारा संतोष वर्मा का पीजी कॉलेज गाजीपुर चौराहे पर पुतला दहन किया गया। जबकि ब्राह्मण जनसेवा मंच, ब्राह्मण रक्षा दल व अन्य ब्राह्म्णवादी संगठनों तथा राष्टवादी जन संग्रह पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। ब्राह्मण जनसेवा मंच के संयोजक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि पूर्व आईएएस अधिकारी का एक कथित बयान विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यमों में सामने आया है, जिसमें उन्होंने ब्राह्मण समाज की महिलाओं को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मंच का कहना है कि यह कथन न केवल महिलाओं के सम्मान पर प्रहार है, बल्कि सामाजिक विद्वेष और जातिगत वैमनस्य को बढ़ावा देने वाला भी है। चेताया कि यदि प्रशासन द्वारा समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो सभी संगठन लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जन आंदोलन प्रारंभ करेंगे। इसके अलावा ब्राह्मण रक्षा दल व अन्य ब्राह्मण संगठन तथा राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने कहा कि यह केवल ब्राह्मण समुदाय नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटियों के सम्मान पर चोट है। ऐसे अधिकारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएग।इस अवसर पर जनसंग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, मनोज बाबा, वीरेंद्र नाथ पांडेय, अमित पांडेय, राजू उपाध्याय, सुधाकर पांडेय, विनीत दुबे, अंशु पांडेय, विनोद मिश्रा, दीपक उपाध्याय, सुधांशु तिवारी, दीपक पांडेय, निमेष पाण्डेय, बृजेन्द्र पांडेय, संतोष पांडेय, मनेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।-------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed