फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   member of parliament dharmendra yadav

पूर्वांचल जब-जब अगड़ाई लेता है, होता है बड़ा बदलाव

Thu, 16 Jan 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
member of parliament dharmendra yadav
गाजीपुर। लुटावन महाविद्यालय सकरा जैतपुरा में बुधवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जंगीपुर विधायक डा. विरेंद्र यादव की तरफ से आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि पूर्वांचल जब-जब अगड़ाई लेता है तो बड़ा बदलाव होता है, अब जरूरत है बदलाव की। भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है। अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। छोटे अपराधों की कौन कहे, आएदिन बदमाश बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती हो रहे हैं। प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं आम होती जा रही है, जिससे लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अपराधी इस सरकार में बेलगाम है, इसलिए जरूरत है बदलाव की और यह बदलाव तभी होगा, जब प्रदेश की कमान अखिलेश यादव के हाथों में होगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर पूर्व सांसद द्वारा केक काटकर नेताओं-कार्यकर्ताओं का मुंह मिठा कराया गया। आयोजक विधायक डा. विरेंद्र यादव ने पूर्व सांसद अंगवस्त्रण एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एमएलसी राजपाल कश्यप, एमएलसी लीलावती कुशवाहा, विधायक संग्राम यादव, विद्यावती राजभर, जयकिशन शाहू, राजेश कुशवाहा, अमला यादव, सुदर्शन यादव, लालता प्रसाद निषाद, बच्चा यादव, बजरंगी दादा, रविंद्र यादव, सच्चेलाल यादव, रामधारी यादव, विवेक सिंह शम्मी, सत्येंद्र यादव सत्या, अरूण यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed