फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Melting increased due to rain, Anganwadi centers up to 14 and schools up to class 8 closed

Ghazipur News: बारिश से बढ़ी गलन, 14 तक आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा आठ तक के स्कूल बंद

Thu, 04 Jan 2024 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Melting increased due to rain, Anganwadi centers up to 14 and schools up to class 8 closed
गाजीपुर। ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। सूर्य के दर्शन न होने से लोग कांपते रहे। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा आठ तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नए वर्ष के पहले दिन सोमवार एवं मंगलवार को दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि सुबह और शाम को कोहरे के साथ ही गलन बरकरार रही। इसके चलते लोग शाम होते ही घरों में कैद हो गए। लगातार दो दिन धूप निकलने के बाद बुधवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इसके चलते ठंड लोगों को सताती रही। घरों में ब्लोवर, हीटर एवं अलाव जलाकर लोगों ने राहत पाई।
विज्ञापन

वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव तापते रहे। शाम को गलन बढ़ने की वजह से सड़कों पर काफी कम लोग दिखाई दिए। सूचना विभाग के मुताबिक ठंड के कहर को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल 14 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों (तीन से छह वर्ष की उम्र तक के बच्चों के लिए) भी 14 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। हालांकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका केंद्रों पर उपस्थित होकर शीतकालीन अवधि में विभागीय कार्यों को करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed