फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Meghbaran Singh Hockey Academy A became champion

Ghazipur News: मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी ए बना चैंपियन

Sat, 15 Feb 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Meghbaran Singh Hockey Academy A became champion
गाजीपुर। करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम में आयोजित 28वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह ठाकुर तेज बहादुर सिंह हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी ए (करमपुर) ने अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी, मैसूर (कर्नाटक) को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

मुकाबले के दौरान चंदन यादव ने 7वें मिनट में पहला गोलकर टीम को बढ़त दिलाई। मनोज सिंह ने 45वें मिनट में दूसरा गोल दागा और कमलेश यादव ने 46वें मिनट में तीसरा गोल कर जीत को सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि मेघबरन सिंह पीजी कॉलेज ने हाल के वर्षों में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में सात पदक जीते हैं। यह पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रमेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़ ने कहा कि मेघबरन सिंह स्टेडियम ने वर्षों से सैकड़ों गरीब और पिछड़े वर्ग के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्राधिकारी सैदपुर अनिल कुमार रहे।

स्टेडियम के निदेशक पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने स्वर्गीय ठाकुर तेज बहादुर सिंह को याद करते हुए कहा उन्होंने इस स्टेडियम की नींव रखकर जिस सपने को देखा था, वह आज साकार हो रहा है। स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने विजेता टीम और आयोजन समिति को बधाई दी।
इस मौके पर स्टेडियम के संरक्षक रतन सिंह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जोनल हेड धीरेंद्र जैन, रमाशंकर सिंह हीरन, गंगा सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed