फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Meghbaran's Lalit and Rajkumar selected in Indian hockey team

मेघबरन के ललित और राजकुमार भारतीय हाकी टीम में चयनित

Sat, 27 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Meghbaran's Lalit and Rajkumar selected in Indian hockey team
बांग्लादेश के ढाका में 14 से 22 दिसंबर के बीच आयोजित एशियन चैंपियन ट्राफी प्रतियोगिता के लिए भारतीय पुरुष हाकी टीम में करमपुर के मेघबरन स्टेडियम के दो खिलाड़ियों ललित कुमार उपाध्याय और राजकुमार पाल का चुनाव किया गया है। ढाका में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम कोरिया, जापान, मलेशिया, पाकिस्तान और मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए अपना दावा पेश करेगी।
विज्ञापन

भारतीय टीम अपना पहला मैच 14 दिसंबर को कोरिया, 15 को बांग्लादेश, 17 को पाकिस्तान, 18 को मलेशिया और 19 को जापान के खिलाफ खेलने मैदान में उतरेगी। जबकि सेमीफाइनल 21 एवं फाइनल 22 दिसंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम में मिडफील्डर के रूप में करमपुर के राजकुमार पाल और फारवर्ड खिलाड़ी के रूप में ललित कुमार उपाध्याय अपना जौहर दिखाएंगे। मेघबरन स्टेडियम के दो-दो खिलाड़ियों के चयन से क्षेत्र के खेल प्रेमियों की खुशी है। मेघबरन स्टेडियम के प्रबंधक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक ठाकुर तेजबहादुर सिंह के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि है। कहा कि भारतीय हाकी टीम में ललित कुमार उपाध्याय और राजकुमार पाल के चयन से पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed