फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mega Apar Day will be celebrated in schools on 9th and 10th

Ghazipur News: विद्यालयों में 9 और 10 को मनाया जाएगा मेगा अपार दिवस

Sat, 07 Dec 2024 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mega Apar Day will be celebrated in schools on 9th and 10th
गाजीपुर। विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की शैक्षिक प्रगति और उपलब्धि को ट्रैक किए जाने के लिए आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री (अपार आईडी) बनाई जानी है। इसके लिए सभी माध्यमिक, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 9 और 10 दिसंबर को मेगा अपार दिवस मनाया जाएगा। इसमें छात्रों की आईडी बनाने का कार्य किया जाएगा। ‘’एक राष्ट्र, एक छात्र’’ के तहत अब हर छात्र की विशिष्ट पहचान (12अंक की आईडी) होगी, जो उसकी बाल वाटिका से पीएचडी की पढ़ाई और नौकरी पाने तक मददगार होगी। आधार की तर्ज पर काम करने वाली आईडी को अपार नाम दिया गया है। यह योजना अगले शैक्षणिक सत्र से लागू होगी। केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की तरह अब सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की अपार यूनीक आईडी बनाई जाएगी। 12 अंकों की अपार आईडी आधार से लिंक होगी। यह प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के छात्र-छात्राओं के वर्तमान पीईएन (पेन) नंबर का स्थान लेगी। इससे सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति एवं उपलब्धि की ट्रैकिंग की जा सकेगी। बाल वाटिका में जैसे ही छात्र दाखिला लेगा उसकी 12 अंक की आईडी अपार बन जाएगी। इसमें छात्र एवं माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, लिंग, फोटो और आधार नंबर डाला जाएगा। यह आईडी उसकी उच्च शिक्षा में भी काम आएगी। बोर्ड परीक्षा, जेईई, नीट, सीयूईटी सहित अन्य राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं के आवेदन पत्र में छात्र को यही आईडी अपलोड करनी होगी। इसके अलावा स्कूल से इतर भी बच्चों का चिन्हीकरण किया जा सकेगा। छात्र-छात्राओं की शैक्षिक यात्रा तथा उनके अंकपत्र आदि के विवरण स्वतः अपार आईडी में सुरक्षित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed