फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

बेहतर काम करने वाली टीम को किया जाएगा सम्मानित

Sun, 30 May 2021 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
meeting
गाजीपुर। पहली जून से 18 से 44 वर्ष के लोगों का जिले के कुछ चुनिंदा सेंटरों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। गांव-गांव में टीकाकरण तेज करने के लिए आशा और एएनएम की टीम बनाई गई है। जो टीम बेहतर कार्य करेंगी उसे सम्मानित किया जाएगा। यह बातें जिलाधिकारी एमपी सिंह ने रविवार को स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के सभागार में आशा और एएनएम के साथ बैठक में कहीं। जिलाधिकारी ने बताया कि एक जून से अगले एक सप्ताह के लिए सभी टीमों को उन्हें किन गांव में टीकाकरण करना है इसकी रूपरेखा बना ली गई है। सभी टीम सुबह नौ बजे तक गांव में अपने सेंटर पर पहुंचकर ग्रामीणों का टीकाकरण करें। प्रतिदिन 100 और एक सप्ताह में 1000 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया गया। लक्ष्य पूरा करने वाली टीम को 5000 के इनाम दिया जाएगा और बेहतर काम करने वाली टीम को 10000 का पुरस्कार मिलेगा। जिस टीम द्वारा लक्ष्य को पूरा नहीं किया जाएगा उन्हें दंडित भी किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि एक जून से शुरु होने वाले 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के लिए कार्ययोजना बना ली गई है। जिले के सीएचसी भदौरा, बिरनो, देवकली, गोड़उर, जखनिया, करंडा, कासिमाबाद, म़निहारी, मरदह, मिर्जापुर, ट्रामा सेंटर मुहम्मदाबाद, रेवतीपुर, सैदपुर, सुभाकरपुर, बाराचवर, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल पर होगा। इन केंद्रों पर अधिकतम 100 लोगों का टीकाकरण होगा। आमजन को कोविड पोर्टल या फिर आरोग्य सेतु पर रजिस्ट्रेशन भी करवाना होगा। सात वर्कप्लेस जनपद न्यायालय, मीडिया हाउस कचहरी, विकास भवन, बालेश्वर पांडेय आईटीआई और राइफल क्लब में 50-50 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed