फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

आज दूसरे दिन भी होगा नामांकन पत्रों की जांच का कार्य

Mon, 19 Apr 2021 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
meeting
मुहम्मदाबाद खंड विकास कार्यालय में पर्चे की जांच के समय आरओ के साथ मानिटरिंग करते उपजिलाधिकारी ? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत नामांकन पत्रों की जांच का कार्य सोमवार से शुरु हुआ। सोमवार की रात साढ़े आठ बजे तक विकास भवन स्थित कंट्रोल रूम में जांच को लेकर कार्य जारी रहा।
विज्ञापन

जिले में चौथे चरण में चुनाव कराया जा रहा है। 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरु है। दो दिनों तक चले नामांकन के कार्य के दौरान जिले के सभी सोलह विकासखंड मुख्यालयों पर प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया जबकि राइफल क्लब में जिला पंचायत सदस्य के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन किया। मिली जानकारी के अनुसार सभी सोलह विकासखंडों में ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए कुल 11258, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 12693, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 8407 तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 1116 सहित 33474 ने नामांकन किया। आज नामांकन पत्रों की जांच का पहला दिन था। जमानिया : आरओ दिलीप शुक्ला ने बताया कि विकासखंड में 84 ग्राम प्रधान पद के सापेक्ष 780 131 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के सापेक्ष 637 तथा 1088 ग्राम पंचायत सदस्य पद के सापेक्ष 1068 सहित कुल 2485 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले दिन ग्राम पंचायत सदस्य का एक पर्चा खारिज किया गया है। रेवतीपुर : आरओ अमित सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के आठ फार्म खारिज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed