फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

निर्माण कार्य में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान

Wed, 14 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
meeting
गाजीपुर। राइफल क्लब के सभागार में निर्माण कार्यों की परियोजनाओं पर समीक्षा बैठक बुधवार को हुई। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कार्र्यदायी संस्था से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। लापरवाही पर कार्रवाई को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि एक लाख के ऊपर के सभी निर्माण कार्यो की ई-टेंडरिंग अवश्य कराई जाए। परियोजनाओं के निर्माण कार्यो में भूमि विवाद की समस्या को उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार से संपर्क कर निबटारा कराया जाए। जिन परियोजनाओं पर ई-टेंडरिंग का कार्य अभी तक नहीं किया गया उसे शुरू कराने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अग्निशमन केंद्र सैदपुर, जमानिया, मुहम्मदाबाद, (सिखड़ी) जखनिया, ट्रामा सेंटर गोराबाजार, तहसील सेवराई, सदर एवं कासिमाबाद में निर्माणाधीन आवासीय एवं अनावासीय भवन, महिला शरणालय जंगीपुर, महिला छात्रावास, 200 बेड जिला अस्पताल में आवासीय, अनावासीय भवन, 100 बेड अस्पताल मिश्रबाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह, नवीन स्टेडियम आरटीआई मैदान एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एवं कार्यदाई संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed