फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

वक्त आने पर एक- एक लाठी का होगा हिसाब: रामधारी

Mon, 31 Aug 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
meeting
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक सोमवार को जिला अध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता पार्टी कार्यालय समता भवन पर हुई। इसमें जेईई एवं नीट परीक्षा कराने की सरकार की जिद पर नाराजगी जताई गई। जिलाध्यक्ष ने इस घटना को लोकतंत्र की हत्या बताया। कहा कि भाजपा सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को पुलिस की लाठी एवं गोली के बल पर दबाना चाहती है। वक्त आने पर कार्यकर्ताओं की पीठ पर पड़े एक- एक लाठी का हिसाब होगा। सरकार की जेईई एवं नीट परीक्षा कराने की जिद परीक्षार्थियों की जान के साथ खिलवाड़ करना है। योगी अपने कैबिनेट के लोगों की तो सुरक्षा कर ही नहीं पा रहे हैं और लाखों परीक्षार्थियों की जान के साथ खिलवाड़ जरूर करेंगे। चेताया कि यदि सरकार ने परीक्षा स्थगित नहीं की तो सपा बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, राजेश कुशवाहा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद यादव, तहसीन अहमद, अमित ठाकुर, परशुराम बिन्द, अनिल यादव, रामनगीना यादव, आनन्द यादव, रामाशीष यादव, जितेन्द्र यादव, अनिल यादव, नन्हे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed