फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Meeting canceled due to lack of two-thirds members

Ghazipur News: दो तिहाई सदस्य न होने से बैठक रद्द

Mon, 28 Nov 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Meeting canceled due to lack of two-thirds members
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली ग्राम प्रधान का करीब डेढ़ माह से खाली चल रहे पद पर कार्यवाहक ग्राम प्रधान चयन के लिए डीएम के निर्देश पर सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। कुल 15 सदस्यों में आठ सदस्य ही बैठक में पहुंचे। दो तिहाई सदस्यों के उपस्थित न होने के चलते खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने बैठक रद्द कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम के द्वारा डीएम को पूरी रिपोर्ट बना प्रेषित कर दी गई। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से जमानिया सीओ विजय आनंद शाही, रेवतीपुर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी सहित कई थानों की पुलिस टीम मौजूद रही। ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक शुरू होने से पहले ही सदस्यों सहित दोनों पक्षों के समर्थकों एवं स्थानीय ग्रामीणों में गहमागहमी बढ़ गई थी। पंचायत भवन परिसर में गठित टीम एवं सदस्यों को छोड़कर किसी को जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन

मालूम हो कि नवली में कुछ वर्षों पहले हुए हत्या के मामले में बीते एक माह पहले न्यायालय के द्वारा ग्राम प्रधान जमशेद राईनी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से ही यह पद रिक्त चल रहा है। इस संबंध में रेवतीपुर खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि जरूरी सदस्यों के बैठक में न पहुंचने से बैठक को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed