फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MEET SP in the elections with the development agenda

विकास के एजेंडे के साथ चुनाव में उतरेगी सपा

Wed, 13 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
MEET SP in the elections with the development agenda
विकाविकास के एजेंडे के साथ चुनाव में उतरेगी सपा
 प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव समाजवादियों के लिए बड़ी चुनौती है। सपा सरकार ने जहां अपने सारे वादे तीन साल में ही पूरे कर दिए वहीं भाजपा ने आम आदमी के साथ गंगा को भी धोखा दिया है। सपा के शासन में प्रदेश का बहुमुखी विकास हुआ है। आगामी चुनाव में पार्टी विकास के एजेंडे के साथ जनता के बीच जाएगी। वे टाउन नेशनल इंटर कालेज के मैदान में सैदपुर महोत्सव के समापन समारोह में बोल रहे थे।  
विज्ञापन


  उन्होंने कहा कि सपा के शासन में बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर हिस्से का विकास हुआ है। गाजीपुर को विकास से सीधे जोड़ा जाएगा। मेट्रो ट्रेन, एक्सप्रेस-वे सहित तीन सौ ज्यादा छोटे-बड़े पुल, सड़कों का संजाल, नहरों की सफाई सहित विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित कर प्रदेश को विकास से सीधे जोड़ा गया है। काम के मामले में अखिलेश सरकार ने पूर्ववर्ती सरकारों को मीलों पीछे छोड़ दिया। सपा इस चुनाव में विकास के एजेंडे के साथ जनता के बीच जाएगी। जबकि विपक्षियों को पास कोई मुद्दा नहीं है। वर्ष-2012 के चुनाव में किए गए सारे वादे सपा सरकार ने महज तीन वर्ष में पूरा कर दिए। वहीं भाजपा के सभी वादे जस के तस हैं।
विज्ञापन


वादों से भाजपा ने जनता ही नहीं, करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी गंगा को भी छला है। गंगा निर्मलीकरण के वायदों से धरातल पर अब तक कुछ नजर नहीं आया। जबकि प्रदेश सरकार ने वृंदावन, मथुरा, अयोध्या में घाटों का निर्माण सहित वरुणा, यमुना, गोमती के अलावा प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा नदियों की साफ-सफाई से तस्वीर बदल दी है। सैदपुर में गंगा पर बनने वाले पुल का लोकार्पण 30 सितंबर को किया जाएगा। जिले के जनप्रतिनिधियों के विभिन्न प्रस्तावों पर अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव को संयोजक विधायक सुभाष पासी ने चांदी का गदा एवं मुकुट देकर सम्मानित किया। सभा को पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, मंत्रीद्वय शादाब फातिमा, विजय मिश्र ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव तथा संचालन छोटेलाल यादव ने किया।सभा को संबोधित करने वालों में एमएलसी काशीनाथ यादव, डा. विजय यादव, विधायक सुब्बा राम, पूर्व सांसद तूफानी सरोज और राधेमोहन सिंह, रीबू श्रीवास्तव, पूर्व विधायक राजनाथ यादव, जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरेंद्र यादव, डा. सानंद सिंह शामिल थे।


कार्यक्रम में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, धर्मवीर यादव, यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव, सरदार जसवीर सिह, संतोष यादव, देवराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामबचन यादव, हरिनाथ यादव, हैदर अली टाईगर, डा. कैलाश सिंह, नन्हकू यादव, हुकूम यादव, राजेंद्र यादव, राजेश राय, गणेश, डा. विजय यादव आदि मौजूद थे।  अंत में संयोजन समिति की तरफ से रीना पासी, पूर्व प्रमुख मोती पासी, आशू दुबे ने संयुक्त रूप से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed