फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Medical team will monitor thirty minutes for those who were vaccinated by Corona

कोरोना: टीकाकरण के आंधे घंटे बाद तक टीम रखेगी नजर

Mon, 21 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Medical team will monitor thirty minutes for those who were vaccinated by Corona
गाजीपुर। कोविड-19 के टीका लगवाने के बाद संबंधित व्यक्ति पर तीस मिनट तक मेडिकल टीम नजर रखेगी। टीकाकरण के लिए मतदाता सूची से 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की सूची तैयार की जानी है। यह कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। पहले स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों और इसके बाद पचास पार के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। टीकाकरण के लिए आने वाले लोग पहले वेटिंग रूम, वैक्सीनेशन कक्ष से होकर गुजरना पड़ेगा। वैक्सिनेशन कक्ष में टीका लगने के बाद आब्जर्वेशन कक्ष में उन्हें रुकना पड़ेगा, जिससे यह पता चल सकेगा कि वैक्सीन लगने के बाद उन्हें किसी तरह की दिक्कत तो नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जिले में बीते मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू हुए कोरोना संक्रमण काल और बीते अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से मरीजों के मिलने का जो क्रम शुरू हुआ नौ माह बाद भी जारी है। ऐसे में संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए कोविड वैक्सीन संबंधित तैयारी भी शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते अगस्त से शुरू कर दी गई। इसके बाद सरकारी एवं निजी अस्पतालों में तैनात डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की सूची तैयार कर केंद्र सरकार की पोर्टल पर अपलोड किया गया। यही नहीं सीएमओ कार्यालय में वैक्सीन कक्ष स्थापित करने के साथ सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए तीन डीप फ्रीजर को भी स्थापित करा दिया गया। ऐसे में प्रथम चरण में करीब 13 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। इसके बाद दूसरे चरण में पुलिस कर्मियों और तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगेगा। इसके लिए विभाग की ओर की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित कर सीएचसी-पीएचसी के अधीक्षकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे अभियान संचालित होने पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

कोट
टीकाकरण के आंधे घंटे तक संबंधित व्यक्ति को आब्जर्वेशन कक्ष में रखकर देखा जाएगा कि वैक्सीन लगने के बाद उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। कब से टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू होगा, इसको लेकर कोई शासनादेश नहीं आया है।- डा. पीके कुशवाहा, एसीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed