फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Medical college will open in Kasara on PPP mode

Ghazipur News: कसारा में पीपीपी मोड पर खुलेगा मेडिकल कॉलेज, भूमि पूजन आज

Tue, 05 Mar 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Medical college will open in Kasara on PPP mode
मऊ। जिलेवासियों को अब बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं के लिए वाराणसी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शासन की महात्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट एक जिला एक मेडिकल काॅलेज के तहत कोपागंज ब्लाॅक क्षेत्र के कसारा में 250 करोड़ की लागत से पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खुलेगा। मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के हॉस्पिटल की सुविधा रहेगी। बुधवार को कालेज का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा।
विज्ञापन

जिले की आबादी 25 लाख है। नगर में 100-100 बेड का जिला अस्पताल और जिला महिला चिकित्सालय की सुविधा है। जिले में मेडिकल कॉलेज की सुविधा न होने से जनपदवासियों को इलाज के लिए वाराणसी जाना पड़ता है। शासन की महात्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट एक जिला एक मेडिकल कॉलेज के तहत कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के कसारा में 250 करोड़ की लागत से पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन छह मार्च को होगा।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज खोलने से लोगों को जनपद में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इस बाबत राजीव सामाजिक शिक्षण सेवा संस्थान के प्रबंधक डॉ. मनीष राय का कहना था कि शासन की महात्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट एक जिला एक मेडिकल कॉलेज के तहत कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के कसारा में 250 करोड़ की लागत से पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे से किया जाएगा। कॉलेज में 500 बेड के हास्पिटल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed