{"_id":"a7444cec494739453950a9e40687a711","slug":"mau-junction-railway-station-put-dullhpur-bench-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर लगा दिया मऊ जंक्शन की बेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर लगा दिया मऊ जंक्शन की बेंच
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के गुरुवार को दुल्लहपुर क्षेत्र में आगमन की सूचना पर रेलवे स्टेशन के अधिकारियों में कर्मचारी में खलबली मच रही। मंत्री को कोई खामी न मिले, इसके लिए आनन-फानन में स्टेशन को चमकाने की कवायद शुरू कर दी गई। जल्दबाजी में कर्मचारियों ने प्लेटफार्म पर तीन सीमेंट के बेंच तो लगा दिए लेकिन उसपर लिखा मऊ जंक्शन नहीं मिटाया। इसकी वजह से कई यात्री बेंच पर मऊ लिखा देखकर दुल्लहपुर स्टेशन पर उतर गए।
विज्ञापन
रेलवे मैदान में चारमीनार चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता गुरुवार को आयोजित थी जिसका उद्घाटन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को करना था। उनके आगमन को लेकर रेलवे के अफसरों अधिकारियों युद्धस्तर पर जुटे थे।
विज्ञापन
स्टेशन पर किसी भी प्रकार की खामी को लेकर मंत्री जी त्योरी न चढ़े, इसके लिए स्टेशन की साफ-सफाई के साथ ही खराब लाइटों को बदलने का कार्य किया गया। इसके अलावा शौचालय को भी चमकाया गया। प्लेटफार्मर नंबर तीन पर बेंच नहीं थी। इस पर रेल राज्यमंत्री नाराजगी व्यक्त न करे।
विज्ञापन
इसके लिए कर्मचारियों ने आनन-फानन में मऊ से तीन बेंच लाकर प्लेटफार्म नंबर तीन पर लगाया। कर्मचारियों ने बेंच तो लगा दिया, लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान नहीं रहा कि उसपर मऊ जंक्शन लिखा हुआ है। बेंच पर मऊ जंक्शन लिखे होने की वजह से कई अंजान यात्री मऊ के बजाय दुल्लहपुर स्टेशन पर उतर गए। रेलवे के इस लापरवाही की लोग चटखारे लेकर चर्चा करते रहे।