फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman's death, murder charges

Ghazipur News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 12 Dec 2023 12:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
Married woman's death, murder charges
दुल्लहपुर। भुड़कुडा कोतवाली क्षेत्र के कौला जखनिया गांव में सोमवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। विवाहिता के माता-पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जौनपुर जिले के चंदवक थाना अंतर्गत अनेकपुर गांव निवासी अंकिता राजभर (23) पुत्री रामजन्म राजभर की शादी बीते छह जून को भुड़कुड़ा कोतवाली के कौला जखनिया निवासी सुनील राजभर के साथ हुई थी। बीते 24 अक्तूबर को विजयदशमी के दिन विदाई करके विवाहिता ससुराल आई थी। पिता रामजन्म राजभर ने बताया कि दो पुत्र और दो पुत्रियों में अंकिता सबसे बड़ी थी। मेहनत मजदूरी करके अंकिता की शादी धूमधाम से की थी। बाइक सहित अनेक सामान दहेज में दिए गए।
विज्ञापन

बीते 10 दिसंबर को पुत्री ने मां सविता से फोन कर अपने पति द्वारा मारपीट करने की बात बताई थी। पीड़ित ने कहा कि फोन पर वह अपनी बहन से बात कर रही थी, तभी पति ने मारा-पीटा था। ससुरालियों ने पुत्री की हत्या कर दी। माता-पिता सहित सगे संबंधी रोते बिलखते हुए यही कह रहे थे कि पुत्री की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed