फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman thrown out of house, case filed against five including husband

Ghazipur News: विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

Sun, 08 Jan 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house, case filed against five including husband
गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद, देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बारा गांव निवासी आरजू खातून का निकाह 19 दिसंबर वर्ष 2021 को बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव के टेढ़ी बाजार निवासी सज्जाद हुसैन से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही विवाहिता से दहेज की मांग की जाने लगी। विवाहिता का आरोप है कि अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती है। कई बार उसके
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, उसके बाद भी आए दिन परेशान करते हैं। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया है। इससे तंग आकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पति सज्जाद हुसैन, सास जुबैदा, ससुर नसीरुद्दीन, ननद मलका और हुस्ना, देवर देवर सद्दाम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि पति समेत पांच के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed