फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman's body found hanging from a noose in the room

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 05 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose in the room
क्षेत्र के भंवरूपुर गांव में शनिवार की देर रात एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। मृतका की मां ने विवाहिता के पति पर दहेज के हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के छपरी गांव निवासी अलका की शादी 23 जून 2019 को भंवरूपुर गांव निवासी दीपक राम से हुई थी। उसकी एक पुत्री है। छह माह पूर्व दीपक राम अपने दो अन्य भाइयों के साथ मुंबई चला गया था। वहां वह मछली का व्यवसाय करता था। विवाहिता अलका देर रात सास सुखदेई, ससुर फिरंगी राम और जेठानी के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। देर रात अलका के कमरे से उसकी 11 माह की पुत्री के रोने की आवाज सुनकर परिजन जग गए। जब ससुरालियों ने अलका को जगाने के लिए आवाज लगाई तो कोई हरकत सुनने को नहीं मिली। इस पर जब उन्होंने कमरे की खिड़की से देखा तो अलका का शव साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से झूल रहा था। शोर मचाने पर लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेने के साथ घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी। जानकारी होते ही मृतका की मां अन्य ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची और पुत्री का शव देख बिलखने लगी। मृतका की मां ने उसके पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अगम दास ने कहा कि मृतका की मां प्रमिला देवी की ओर से मिली तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed