फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman hanged her life

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 26 Mar 2020 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged her life
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक पिता द्वारा डांटने पर एक विवाहिता ने बृहस्पतिवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि सोनबरसा गांव निवासी सुरेंद्र चौहान की पुत्री वंदना चौहान (19) का प्रेम विवाह परिवार वालों की रजामंदी से इसी थाना क्षेत्र के सत्यनारायण चौहान के पुत्र भगवान चौहान से 29 जून 2018 को मंदिर में हुआ था। बाद में ससुराल वालों से विवाद होने के बाद एक वर्ष से वंदना अपने पिता के साथ राजकोट गुजरात में रहती थी। छठ में भी वंदना पिता के साथ गांव आई थी और बाद में चली गई थी। कोरोना वायरस की वजह से बीते 17 मार्च को वंदना अपने माता-पिता के साथ गांव सोनबरसा आई थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे किसी बात को लेकर वंदना का पिता से विवाद हो गया था। इस पर पिता ने डांट दिया। इस पर वंदना मकान के छत पर गई और टिनशेड के पाइप में साड़ी के फंदा पर लटक गई। जब काफी देर बाद भी वह नीचे नहीं आई तो परिवार के लोग छत पर गए तो उसे फंदे से लटकता देख चीख-पुकार करने लगे। मां मेवाती देवी दहाड़े मारकर रोने लगी। घटना की जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। परिवार के लोगों ने पुलिस के साथ ही मृतका के ससुराल वालों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस के साथ ही नायब तहसीलदार चंद्रशेखर प्रसाद पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed