फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman found hanging; husband accused of murder.

Ghazipur News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता पति पर जान से मारने का आरोप

Fri, 11 Sep 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging; husband accused of murder.
मृतका मृतका करिश्मा की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के एक बस्ती में बुधवार की देर रात कमरे की छत में लगे पंखे की कुंडी से गमछे के सहारे एक विवाहिता लटकती मिली। मृतका के पिता ने पति सहित दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि जमानिया कोतवाली के हरपुर उर्फ नसरतपुर निवासी शिवजनम राम ने तहरीर दी कि बेटी करिश्मा (27) की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व रेवतीपुर निवासी राकेश कुमार के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि राकेश कुमार का संबंध गांव की एक महिला साथ था, जो भी कमाता था और घर का सामान, सब उसी को देता रहता था। इसी बात को बेटी करिश्मा को बार-बार टोकती थी। इन्हीं सब बातों को लेकर झगड़ा हुआ करता था। नौ सितंबर की शाम करीब 5.30 बजे बेटी करिश्मा को फंदा लगाकर जान से मार दिया। इधर, घटना के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोग करिश्मा का शव देखकर रोने-बिलखने लगे। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे। थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति राकेश कुमार और उसकी बहन मंजू देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed