फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman dies due to sudden ill health

Ghazipur News: अचानक तबीयत खराब होने से विवाहिता की मौत

Thu, 14 Nov 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies due to sudden ill health
बिरनो। थाना क्षेत्र के मर्दानपुर लक्ष्मण गांव में मंगलवार की देर रात अचानक तबीयत खराब होने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित चार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन के साथ विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

नगसर हाल्ट थाना के गोहदा गांव निवासी वंदना सिंह (28) का विवाह 28 मई 2023 को मर्दानपुर लक्ष्मण गांव निवासी विकास सिंह के साथ हुई थी। दोनों के बीच सात साल का पुत्र भी है। मृतका के भाई नीतिश सिंह ने बताया कि बीते 11 नवंबर को बहन से मां की बात हुई थी। जबकि 12 नवंबर को पूरे दिन बहन से बात नहीं हो पाई थी। इधर रात में अचानक ससुरालियों का फोन आया कि वंदना की तबीयत अचानक खराब हो गई है, उसे उपचार के लिए मऊ लेकर जा रहे हैं। कुछ देर बाद ही फिर फोन आया कि वंदना की मौत हो गई। आरोप लगाया कि शादी में काफी खर्च हुआ था। ससुरालीजन बहन वंदना को दहेज के लिए बार- बार प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी बहन देती थी। इधर पुत्री का शव पिता दिनेंद्रनाथ सिंह और परिजन रोने- बिलखने लगे। आस-पास के लोग मायके पक्ष के लोगों को सांत्वना देने में जुटे थे। थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि मृतका के भाई नीतिश सिंह ने विवाहिता के पति सहित चार के खिलाफ तहरीर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed