फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman dies by hanging

फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान

Tue, 19 Nov 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies by hanging
शादियाबाद/मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के दौलत नगर गांव में रविवार की देर रात एक विवाहिता ने अपने कमरे में साड़ी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई ने पति, ससुर एवं देवर के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पु लिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दौलतनगर निवासी बेचू कुशवाहा का पुत्री अर्चना कुशवाहा (24) की शादी नंदगंज थाना क्षेत्र के सम्मनपुर गांव निवासी दरबारी कुशवाहा के बेटे अशोक कुशवाहा से 2018 में हुई थी। घरेलू कलह की वजह से पिछले कई माह से वह अपने मायके में ही रह रही थी। रविवार की देर शाम घर के सभी सदस्य खेत में बोझ लाने गए थे। वापस लौटे तो देखा कि कमरे की छत की कुंडी से साड़ी के फंदे के सहारे अर्चना लटक रही थी। यह देख परिजन चीख-पुकार करने लगे। रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मृतका के भाई राजू कुशवाहा ने दहेज हत्या की तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया कि अर्चना की शादी में बाइक, चैन, अंगूठी नकदी सहित अन्य सामान दिया गया था। बावजूद इसके उसके परिवार के लोग मकान बनवाने के लिए आए दिन मेरी बहन से पैसा मांगते थे और उसको मार पीट कर प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना की बात अर्चना ने हम लोगों से बताई थी। उसका पति तीन माह पूर्व उसको मायके छोड़ कर चला गया और उससे कहा कि पैसा लेकर आना नहीं तो मत आना। इससे वह परेशान रहती थी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, ससुर एवं देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed