{"_id":"68545eead01ca3816d02b46a","slug":"married-woman-died-due-to-burn-injuries-case-filed-against-5-including-her-husband-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-134573-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: विवाहिता की झुलसने से हुई मौत, पति सहित 5 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: विवाहिता की झुलसने से हुई मौत, पति सहित 5 पर केस
विज्ञापन
क्षेत्र के सौरम गांव के थाने का पूरा में बृहस्पतिवार की दोपहर एक विवाहिता की आग से झुलस कर मौत हो गई।
इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भाई ने पुलिस को तहरीर देकर पति सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भाई रोहन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सैदपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव निवासी बहन गुड़िया (20) की शादी 25 अप्रैल 2024 को मुकेश यादव के साथ हुई।
शादी के बाद से ही सास, ससुर, पति, ननद और देवर दहेज के लिए उससे मारपीट करते थे। आरोपियों ने सोमवार को गुड़िया का मोबाइल छीन लिया। इसके चलते मायके में बात नहीं हो पा रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे पति मुकेश ने फोन कर आग लगने से थोड़ा सा जलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि गंभीर रूप से जल चुकी बहन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मुकेश, ससुर वीरेंद्र, सास प्रतिमा, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।