फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman died after eight months

Ghazipur News: आठ महीने बाद ही विवाहिता की मौत

Sun, 15 Jan 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Married woman died after eight months
नंदगंज थाना क्षेत्र के मुड़कटनी सौरम गांव में रविवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

धरवा गांव निवासी अनिता (20) का विवाह 18 मई 2022 को मुड़कटनी सौरम गांव निवासी विजय के साथ हुआ था। पति विजय बिंद छतीसगढ़ के रायपुर में रहकर काम करता है और एक माह पूर्व घर आया था। सुबह में विवाहिता का शव कमरे में लगे बॉस के सहारे गमछे के फंदे से लटकता मिला। पति ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को फंदे से नीचे उतार दिया था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने आई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता महेंद्र बिंद ने पुलिस को बताया कि पुत्री के ससुरालवालों की तरफ से बार-बार पुत्री से 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। रुपये नहीं देने पर पति विजय ने उसे मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या के तहत मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इधर पुत्री का शव देख मायके पक्ष के लोग धाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दहेज हत्यारोपी पति, सास - ससुर गिरफ्तार
सेवराई/बारा। गहमर कोतवाली पुलिस ने देवल में विवाहिता की हत्या के मामले में आरोपी पति, सास और ससुर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया।

मालूम हो कि बिहार के कैमूर भभुआ जनपद के फुल्ली गांव निवासी विवाहिता के पिता रामध्यान ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी पुत्री ज्योति (24) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवल गांव निवासी सूरज प्रजापति से हुई थी। बीते 13 जनवरी की शाम सूरज के मामा की सूचना पर जब वह देवल गांव पहुंचे तो पुत्री ज्योति का शव देवल पुलिस चौकी पर रखा हुआ था। पुत्री के गले पर निशान देखकर मामले में उन्होंने पति सूरज प्रजापति, ससुर सुभाष प्रजापति और सास किरण देवी के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि दहेज हत्या के सभी आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर किया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed