फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Marriage of dead woman found hanging

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 21 Oct 2020 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Marriage of dead woman found hanging
मरदह। थाना क्षेत्र के गहिली बसारिखपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों विवाहिता का शव कच्चे मकान के छत में लगे धरन से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मऊ जनपद के हलधरपुर थाना के इंदारा निवासी कंचन (26) की शादी 2014 में बसारिखपुर गांव निवासी विजय कुमार गौतम से हुई थी। पति विजय कुमार जखनिया में प्राइवेट बैंक में काम करता है। घटना की जानकारी मिलते ही माता कमला देवी, पिता देवेंद्र कुमार, भाई दीपू मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया। सीओ कासिमाबाद महिपाल पाठक ने बताया कि मृतका के भाई दीपू कुमार ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

मारपीट में छह घायल
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के दामोदरपुर प्रथम गांव में बुधवार को ट्रैक्टर का पहिया अचानक धंस गया। इसी दौरान पुराने जमीनी विवाद में कहासूनी के बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। इसमें महिला सहित छह लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष जितेंद बहादुर सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे राममूरत गोड़ और रामधारी गोड़ में जमीनी विवाद में आपस में मारपीट हुई हैं। दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed