फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Markets remained closed, picketing for compensation

Ghazipur News: बाजार रहे बंद, मुआवजे के लिए धरना

Mon, 16 Jan 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Markets remained closed, picketing for compensation
नेपाल के पोखरा में हुई विमान दुर्घटना में जिले के चार युवकों की मौत के शोक में मंगलवार को जहूराबाद और अलावलपुर बाजार बंद रहे। चारों तरफ सन्नाटा पसरा रहा। वहीं मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अलावलपुर में धरना शुरू कर दिया। बरेसर थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझाकर चार घंटे बाद धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

यति एअरलाइंस के विमान से काठमांडू से पोखरा जा रहे सोनू जायसवाल, अनिल राजभर, विशाल शर्मा और अभिषेक सिंह कुशवाहा की रविवार की सुबह दुर्घटना में मौत हो गई थी। देर रात तक अधिकारियों का दल पीड़ित परिजनों से मिलकर जानकारी लेने में जुटा रहा। घटना की जानकारी होते ही चकजैनब, अलावलपुर अफ्गां और धरवां गांवों में मातम फैल गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन सोमवार को जहूराबाद और अलावलपुर बाजार बंद रहा। प्रतिदिन लोगों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाले बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। चाय-पान की दुकानें भी बंद रहीं। हादसे की भयावहता हर किसी का दिल दहला रही थी। सोमवार को गांव ही नहीं क्षेत्र के लोग भी युवकों के दरवाजे पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सुबह आठ बजे अलावलपुर स्थित सार्वजनिक स्थल पर ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। धरना- प्रदर्शन की जानकारी होते ही बरेसर थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। उन्होंने धरना दे रहे ग्रामीणों को बताया कि विमान यात्रियों का बीमा होता है, जो क्लेम होगा वह परिजनों को मिलेगा। साथ ही जिला प्रशासन पीड़ित परिजनों की हरसंभव मदद और उनके दुख में खड़ा है। क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी ग्रामीणों को समझाया। तब जाकर सुबह 11 बजे धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed