{"_id":"66ccd5f26c2f247e150a6204","slug":"markets-in-27-villages-of-the-district-will-be-illuminated-with-solar-energy-ghazipur-news-c-313-1-svns1022-119556-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सौर ऊर्जा से प्रकाशमान होंगे जनपद के 27 गांवों के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सौर ऊर्जा से प्रकाशमान होंगे जनपद के 27 गांवों के बाजार
विज्ञापन
गाजीपुर। पं. दीनदयाल योजना के तहत जनपद के 27 गांवों के बाजारों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाना जाना तय है। इसके लिए संबंधित गांवों के बाजारों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रस्ताव दिए जाने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों के चयन का कार्य किया गया है।
बुनियादी सुविधाओं में प्रकाश की व्यवस्था भी शामिल है। वैसे नगरीय निकायों के बाजार प्रकाश की व्यवस्था होने से चकाचौंध रहते हैं। लेकिन, ग्रामीण बाजारों की स्थिति इसके उलट है। पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइटों के नहीं होने से अधिकांश ग्रामीण बाजारों में अंधेरा पसरा रहता है। ग्रामीण बाजार शाम के पहर भी गुलजार रहे, इसके लिए नेडा विभाग की ओर से पहल की गई है। पं. दीनदयाल योजना का मुख्य उद्देश्य प्रकाश की व्यवस्था करके ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों को शाम के पहर गुलजार रखना है। इस संबंध में नेडा के परियोजना प्रभारी प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि सोलर स्ट्रीट लाइटों को लगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों का चयन कर लिया गया है।
चयनित गांवों के बाजार
गाजीपुर। मच्छटी, मलिकपुरा, चौकिया मोड़, छपरी चट्टी, रेवरिया, जगदीशपुर, लखनौली, भगीरथपुर, पहलवानपुर, जलालाबाद, गुरैनी नहर, अमहेता, ढोढाडीह, नूरपुर, मथारे, लावा, लठठूडीह, छावनी लाइन, सहेड़ी, ढेलवा, मलसा, रठौली, रामपुर बंतरा, सिपाह राजभर बस्ती, कामूपुर, ढोटारी, मटवा गांव के बाजार का चयन पं. दीनदयाल योजना के तहत किया गया है।
विज्ञापन
लगेंगी 139 स्ट्रीट लाइटें
गाजीपुर। पं. दीनदयाल योजना के तहत चयनित गांवों के बाजारों में कुल 139 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना है। 25 मीटर की दूरी पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी तय हैं। वहीं सोलर स्ट्रीट लाइटें, इसलिए लगाई जा रही हैं कि बत्ती गुल होने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार रोशन रह सकें।