फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mardah Pump Canal will be renovated, Rs 2.30 crore released

Ghazipur News: मरदह पंप नहर का होगा जीर्णोद्धार, 2.30 करोड़ रुपये जारी

Thu, 23 Oct 2025 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mardah Pump Canal will be renovated, Rs 2.30 crore released
गाजीपुर। देवकली पंप नहर फेज-2 (मरदह पंप नहर) के जीर्णोद्धार के लिए शासन की ओर से वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। शासन की ओर से देवकली पंप नहर फेज-2 परियोजना को वित्तीय स्वीकृति देते हुए 2.30 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। देवकली पंप नहर फेज-2 के जीर्णोद्धार की कुल लागत धनराशि 5 करोड़ रुपये तय की गई है। पहली किस्त के रूप में 2.30 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। सैदपुर, देवकली, मरदह और कासिमाबाद क्षेत्र के किसानों के लिए देवकली पंप नहर फेज-2 जीवनरेखा है। देवकली पंप नहर फेज-2 के माध्यम से सैदपुर, देवकली, मरदह और कासिमाबाद क्षेत्र के करीब 65,173 हेक्टेयर से अधिक भूखंड में सिंचाई का कार्य होता है। इससे करीब 11 लाख किसान लाभान्वित होंगे। देवकली पंप नहर फेज-2 के जीर्णोद्धार से फसलों की सिंचाई में किसानों को सहूलियत मिलेगी। यह 39.2 किलोमीटर लंबा है। लंबे समय से देवकली पंप नहर फेज-2 के जीर्णोद्धार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। देवकली पंप कैनाल नहर खंड प्रथम की ओर से इसका प्रस्ताव वर्ष 2024 में भेजा गया था। शासन से मंजूरी मिलने व प्रथम किस्त जारी होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया करके जल्द ही जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया जाएगा। देवकली पंप कैनाल नहर खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि देवकली पंप नहर फेज-2 के जीर्णोद्धार के लिए शासन की ओर से वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन

टेल तक पहुंचेगा पानी-गाजीपुर। देवकली पंप नहर फेज-2 (मरदह पंप नहर) का जीर्णोद्धार होने से टेल तक पानी पहुंचेगा। इससे सिंचाई में सहूलियत मिलेगी। टेल तक पानी नहीं पहुंच पाने से किसानों को फसल की सिंचाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो निजी संसाधनों का इस्तेमाल करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed