फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Many trains including Rajdhani remained standing due to technical fault in signal

Ghazipur News: सिग्नल में तकनीकी खराबी से खड़ी रहीं राजधानी समेत कई ट्रेनें

Mon, 04 Nov 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Many trains including Rajdhani remained standing due to technical fault in signal
सेवराई। गहमर रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह छह बजे डाउन लाइन की सिग्नल में तकनीकी समस्या आने से राजधानी समेत कई ट्रेनें विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने तकनीकी समस्या दुरुस्त की। साढ़े पांच घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन सुचारू रूप से बहाल हो पाया।
विज्ञापन

दिलदारनगर स्टेशन पर लोकमान्य तिलक डिब्रूगढ़, जनशताब्दी एक्सप्रेस, सूरत-भागलपुर, स्पेशल ट्रेन आनंद विहार मालदा टाउन एक्सप्रेस, छठ स्पेशल ट्रेनें रुकी रहीं। इसी तरह गहमर में नई दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस भी कुछ देर तक खड़ी रही। सिग्नल मरम्मत होने के बाद पहले राजधानी एक्सप्रेस को गहमर से हरी झंडी दिखाई गई। इसके बाद पीछे के स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों को बारी-बारी से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। यातायात निरीक्षक दिलदारनगर संजय कुमार ने बताया कि गहमर डाउन लाइन में सिग्नल फेल होने के करण ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। तकनीकी दिक्कत ठीक होने के बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed