{"_id":"62e6c10cd649fb0ea84fbc31","slug":"many-got-approval-various-development-works-will-be-done-from-this-month-ghazipur-news-vns666944466","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई को िमली मंजूरी, होंगे इस माह से िवभिन्न विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई को िमली मंजूरी, होंगे इस माह से िवभिन्न विकास कार्य
विज्ञापन
जिला पंचायत की ओर से अगस्त के अंत तक 51.36 करोड़ रुपये का विकास कार्य शुरू होगा। जनपद के विभिन्न गांवों, नगरों और शहर में 250 से अधिक सड़क, नाली, सीसी रोड आदि कामों को स्वीकृति मिली है। जिसके लिए विभाग की ओर से सर्वे का काम किया जा रहा है। 15 अगस्त के बाद इन कामों के लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसके लिए जिला पंचायत विभाग तैयारियों में जुटा है।
वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पंचम राज्य वित्त और 15वां केंद्र वित्त से निर्माण कार्य कराने के लिए बजट का आवंटन हुआ था। जिस पर जिला पंचायत में 30 अप्रैल को कार्य योजना का अनुमोदन मिला था। इसके बाद सर्वे आदि की प्रक्रिया शुरू हो गई। विभाग के अधिकारियों की मानें तो अगस्त के अंत तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
ऐसे ही जिला पंचायत जनपद में पांच अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य कराएगा। इसके लिए ई-टेंडर की प्रक्रिया हो गई है। शासन की तरफ से पांच अमृत सरोवरों के लिए 2.95 करोड़ रुपये जारी किया गया है। जिससे सैदपुर ब्लॉक के विक्रमपुर में 68.50 लाख, अमुवारा में 52.33 लाख, बिरनो ब्लॉक के लहुरापुर में 56.35 लाख, मुहम्मदाबाद ब्लॉक के परसा में 58.65 लाख, कासिमाबाद ब्लॉक के पाली में 59.64 लाख रुपये में निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
000
जिला पंचायत को 50 हजार तिरंगा का लक्ष्य
जनपद में 11 से 17 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा लगाना है। जिसके लिए जनपद का लक्ष्य 7.50 लाख रखा गया है। जिला पंचायत की ओर से इस अभियान में 50 हजार तिरंगा देना है। इसके लिए जिला पंचायत के एक कमरे को केंद्र बनाया गया है। वहां विभाग की ओर से फिलहाल 25 हजार तिरंगा रखा गया है।
00
वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 250 से अधिक कामों के लिए टेंडर की प्रक्रिया 15 अगस्त के बाद शुरू हो जाएगी। फिलहाल सर्वे का काम किया जा रहा है।
सुजीत मिश्रा, अधिशासी अधिकारी