फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Many candidates made mistakes in time management

Ghazipur News: टाइम मैनेजमेंट में गच्चा खा गए काफी परीक्षार्थी

Mon, 22 Jan 2024 03:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Many candidates made mistakes in time management
गाजीपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को संपन्न हो गई। दो पालियों में जिले के 62 केंद्रों पर कराई गई परीक्षा में पहली पाली में 2497 और दूसरी में 1547 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र की दो बुकलेट होने के कारण समय की कमी की वजह से वह सभी प्रश्नों के उत्तर नहीं दे सके। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9:30 से 12 बजे तक हुई। इसके लिए परीक्षार्थी काफी पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। निर्धारित समय होते ही उन्हें सघन जांच के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। सिटी को-आर्डिनेटर ने बताया कि पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 27 हजार 180 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 2497 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 24 हजार 683 उपस्थित थे। इसी तरह दिन में दो से साढ़े चार बजे तक हुई दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 15 हजार 345 में 13 हजार 798 ने परीक्षा दी जबकि 1547 अनुपस्थित रहे। सीबीएसई बोर्ड के ज्वाइंट सेक्रेटरी तरुण कुमार ने टीम के साथ कई केंद्रों का निरीक्षण किया। सिटी को-आर्डिनेटर डॉ. इकरामुल हक ने बताया कि परीक्षा देकर बाहर निकले कई परीक्षाथिर्यों के चेहरे खिले थे जबकि कुछ ने निराशा व्यक्त की। उनका कहना था कि पहली पाली में प्रश्नपत्र की दो बुकलेट होने के कारण समयाभाव के कारण वह जानते हुए भी कई प्रश्नों के उत्तर ओेएमआर शीट पर नहीं भर सके। ऐसे में सवाल छूटने से उनकी परीक्षा का परिणाम प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed