फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mantra application will keep records safe

रिकार्ड को सुरक्षित रखेगा मंत्र एप्लीकेशन

Thu, 16 Dec 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Mantra application will keep records safe
पहले संस्थागत प्रसव का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने में दिक्कत आती थी लेकिन मंत्र एप्लीकेशन के माध्यम से प्रसव का ऑनलाइन डाटा फीडिंग, रियल टाइम मानीटरिंग, महिलाओं के उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) की जांच के साथ समय पर सही उपचार किया जा सकेगा। ये बातें एसीएमओ डॉ. केके वर्मा ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यशाला में मंत्र एप का शुभारंभ करते कहीं।
विज्ञापन

कार्यशाला में स्टाफ नर्स और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण लेने वाले स्टाफ नर्स, नर्स मेंटर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी ग्रामीण इलाके की एएनएम को एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन करने की जानकारी देंगे। प्रशिक्षक और यूनिसेफ के जोनल कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस एप पर ऑनलाइन डाटा फीडिंग हो जाने से कमजोर बच्चे, कम वजन के बच्चों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर उनका समय से इलाज किया जा सकता है, जिससे आने वाले समय में कुपोषण में कमी के साथ ही साथ मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता रामप्रवेश सिंह ने बताया कि अब आने वाले समय में सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों पर स्टाफ नर्स और एएनएम के द्वारा प्रसव के बाद डाटा को इस एप के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे शासन द्वारा मिलने वाला लाभ का भुगतान और सही समय में सही उपचार भी प्रदान किया जा सके। इस वर्कशॉप में यूनिसेफ के डीएमसी अजय उपाध्याय, यूपीटीएसयू से प्रतिनिधि एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed