फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mancozeb will get rid of scorching disease in potato, medicine is available at half price

आलू में झुलसा रोग से निजात दिलाएगी मैंकोजेब, आधे दाम पर मिल रही दवा

Mon, 07 Feb 2022 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mancozeb will get rid of scorching disease in potato, medicine is available at half price
गाजीपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण आलू की खेती प्रभावित हुई है। कई जगह पर झुलसा रोग की समस्या दिखने लगी है। इस रोग से आलू का आकार छोटा होने के साथ उपज आधी हो जाती है। कृषि रक्षा इकाइयों ने इस बीमारी से बचाव के लिए दवा उपलब्ध करानी शुरू कर दी है जो आधी कीमत पर किसानों को दी जाएगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने ब्लॉकों की कृषि रक्षा इकाइयों पर आलू को झुलसा रोग से बचाने के लिए उपयोगी मैंकोजेब दवा उपलब्ध करा दी गई है। इस पर 50 फीसदी का सब्सिडी दी जा रही है। किसानों को केंद्र से खरीदने के दौरान 236.25 रुपये का नकद भुगतान करना होगा। इसकी आधी रकम बाद में किसानों के खाते में बेजी जाएगी। सब्सिडी की रकम लेने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए केंद्र पर ही आधार, बैंक का पासबुक और खतौनी देना होगा। कृषि विभाग का कहना है कि जनपद में 35 क्विंटल मैंकोजेब उपलब्ध है। सभी ब्लाकों के कृषि रक्षा इकाइयों पर करीब दो-दो क्विंटल दवा उपलब्ध कराई गई है। यदि पत्तियों पर किसी प्रकार का धब्बा दिखाई दे या मुरझाने लगें तो यह झुलसा रोक के लक्षण हैं। ऐसा होने पर मैंकोजेब 75 प्रतिशत डब्लूपी की 2 किग्रा मात्रा को 600 से 800 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से 15 दिन के अंतराल पर छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन

जनपद में करीब 20 हजार हेक्टेयर में आलू की खेती हुई है। मुहम्मदाबाद, बिरनो, मरदह, कासिमाबाद, रेवतीपुर क्षेत्र में आलू की ज्यादा खेती हुई है। झुलसा रोग होने के बाद पैदावार घटकर आधी रह जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झुलसा रोग से आलू की खेती के रोकथाम के लिए 50 फीसदी सब्सिडी पर मैंकोजेब दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। जो इस रोग से आलू की पैदावार बरकरार रखने में मददगार साबित होगी।
मृत्युंजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed