फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Manbadh fired air after injuring a cock merchant

मुर्गा कारोबारी को घायल कर मनबढ़ ने हवाई फायरिंग की

Fri, 18 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Manbadh fired air after injuring a cock merchant
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के तेलिया टोला में शुक्रवार देर शाम एक मनबढ़ युवक द्वारा असलहे से हवाई फायरिंग करने से चोरो तरफ दहशत कायम हो गया। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गहमर निवासी प्रकाश सिंह शुक्रवार शाम गहमर थाने से कुछ ही दूरी पर एक मुर्गा की दुकान पर किसी कार्य से गए हुए थे। उनकी किसी बात को लेकर गांव के ही एक युवक के साथ कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी की युवक ने मुर्गा काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। इससे प्रकाश सिंह घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर युवक द्वारा गांव के तेलिया टोला चौक पर अवैध असलहे से दो बार हवाई फायरिंग की गई है। फिलहाल घायल युवक प्रकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस मारपीट के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर हमलावर की तलाश में जुट गई है, लेकिन गांव में गोली चलने की घटना को लेकर पुलिस अभी कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। देर शाम हुए इस घटनाक्रम में क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मुर्गा की दुकान पर चाकूबाजी की सूचना मिली है, जिसमें घायल युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी प्रकार की गोली चलने की सूचना अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed