{"_id":"6287c20a608af86fa2770fea","slug":"manbad-shot-the-young-man-injured-ghazipur-news-vns654582428","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने युवक को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों ने युवक को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरहट गांव में बृहस्पतिवार की रात कुछ दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर मनबढ़ों ने एक युवक को गोली मार दी। तीन गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ मनीष (22) की गांव के ही कुछ मनबढ़ युवकों से कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। विवाद समाप्त करने के लिए युवकों ने पुष्पेंद्र को देर शाम गांव के बाहर बुलाया। विवाद खत्म करने के इरादे से युवक वहां चला गया। बातचीत करते समय विवाद इतना बढ़ गया है कि एक मनबढ़ युवक ने बंदूक से पुष्पेंद्र सिंह पर फायर झोंक दिया। पुष्पेंद्र के पेट और जांघ में तीन गोली लगी है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को इलाज के लिए वाराणसी ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल के पिता घर पर रहकर खेती का कार्य करते हैं, पुष्पेंद्र सिंह दो भाइओं में छोटा है और धनेश्वर महाविद्यालय सौरी से एमए की पढ़ाई कर रहा है। वह बार- बार भगवान से प्रार्थना कर रही है कि उसका बेटा ठीक होकर वापस घर आ जाए। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।