फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   man dies with many goats hit speeding Scorpio FIR registered in Azamgarh

Ghazipur News: तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो की टक्कर से पशुपालक समेत चार बकरियों की मौत, एफआईआर दर्ज

Sun, 25 Feb 2024 07:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 07:17 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर के सहेड़ी में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक स्कॉपियो सड़क किनारे जा रहे पशुपालक को जोरदार धक्का मारते हुए भाग निकला। इस दौरान जहां पशुपालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, चार बकरियों ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
man dies with many goats hit speeding Scorpio FIR registered in Azamgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

गाजीपुर में नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी स्थित एक ढाबा के पास रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के धक्के से एक पशुपालक की मौत हो गई। वहीं चार बकरियों की भी मौत हो गई। इधर नौ बकरियां घायल हो गई। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर भाग गया। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कुसम्ही कला गांव निवासी रामराज पाल (58) घर से गांव के ही सुभाष पाल के साथ बकरी चराने के लिए सहेड़ी गांव की तरफ गए थे। वह बकरी चराकर वापस आ रहे थे। सहेड़ी हाइवे स्थित ढाबा के पास वाराणसी की तरफ से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कार्पियो मैजिक में टक्कर मार कर रामराज पाल को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में पशु पालक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही चार बकरियों की भी मौत हो गईं। नौ बकरी घायल हो गईं। मृतक दो भाई में बड़े थे। 
विज्ञापन


इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र विनोद पाल ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed