फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Man commits suicide by jumping in front of train

Ghazipur News: ट्रेन के सामने कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Tue, 07 Apr 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Man commits suicide by jumping in front of train
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के इलायचीपुर उर्फ डिगरी गांव के पास सोमवार को सुदर्शन यादव ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जीआरपी चौकी प्रभारी अश्विनी पटेल ने बताया कि डाउन रेल लाइन से गुजर रही 22564 जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस के सामने एक व्यक्ति कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने कुछ मीटर की दूरी पर ट्रेन रोकी और घटना की सूचना स्टेशन पैनल को दी, जिसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

स्टेशन से मिली सूचना के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पटरी से हटवाकर किनारे कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान जीवपुर निवासी सुदर्शन यादव (50) के रूप में हुई। जीआरपी चौकी प्रभारी अश्विनी पटेल ने बताया कि मृतक की पहचान उनके परिजनों द्वारा कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed