फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Malikpura enters the final with a six-wicket victory

Ghazipur News: छह विकेट से जीत दर्जकर मलिकपुरा फाइनल में

Wed, 20 May 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Malikpura enters the final with a six-wicket victory
बरेसर। हाजीपुर बरेसर में न्यू क्रिकेट नाइट क्लब की ओर से आयोजित अंतर जनपदीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार रात खेले गए सेमीफाइनल में रोयबा ड्रेसेज मलिकपुरा ने लोहवा को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। आयोजनकर्ता चौधरी हरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि लोहवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में आठ विकेट पर 75 रन बनाए। टीम की ओर से जितेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 रन बनाए। साथ ही गेंदबाजी में भी दो ओवर में 12 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलिकपुरा की टीम ने 8.3 ओवर में चार विकेट खोकर 76 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से बिहारी ने 25 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं सल्लू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed