{"_id":"64a9b180a47570dbd106d574","slug":"male-attendants-found-in-delivery-room-got-them-out-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-123-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रसूता कक्ष में मिले पुरुष तीमारदार, करवाया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रसूता कक्ष में मिले पुरुष तीमारदार, करवाया बाहर
विज्ञापन
समय से दवा न मिलने और उनकी देखभाल न होने पर नर्सिंग स्टाफ के कार्यों पर नाराजगी जताई
जिला महिला अस्पताल पहुंची टीम ने परखी उपचार की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल काॅलेज के जिला महिला अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों को मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं की जांच करने शनिवार को पांच सदस्यीय टीम पहुंची। इस दौरान प्रसूता कक्ष में पुरुष तीमारदारों को देख नाराजगी जताई। साथ ही उन्हें कक्ष से बाहर जाने का निर्देश दिया। वहीं समय से मरीजों को दवा और उनकी देखभाल न होने की स्थिति में नर्सिंग स्टाफ के कार्यों पर नाराजगी जताई। मेडिकल काॅलेज प्रशासन की ओर से गठित टीम नियमित जिला और महिला अस्पताल पहुंचकर वार्ड में जाकर वहां भर्ती मरीजों का हाल जानने के साथ चिकित्सकीय सुविधाओं को परखने का काम करेगी।
इस संबंध में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने कार्य तेजी से चल रहा है। वहां भर्ती महिला मरीजों को समय से उपचार और दवा की सुविधा मिल रही है कि नहीं, इसकी नियमित जांच टीम करेगी। यहीं नहीं टीम द्वारा मिली रिपोर्ट के आधार पर लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
000000
इनसेट
नर्सिंग स्टाफ को किया जाएगा प्रशिक्षित
गाजीपुर। जिला और महिला अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान उन्हें वार्ड में भर्ती मरीजों के केयर करने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही समय-समय पर उनकी जांच और उपचार की सुविधा के साथ कैसे दवा खिलाई जाए। इसकी भी जानकारी दी जाएगी।